फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A villager going on a date was sprinkled with red chilli powder and beaten with sticks.

Bijnor News: तारीख पर जा रहे ग्रामीण पर लाल मिर्च डालीं, लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 17 Jun 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A villager going on a date was sprinkled with red chilli powder and beaten with sticks.
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। ग्राम मानियावाला निवासी जलील शाह मंगलवार को नगीना मुकदमे की तारीख पर जाने के लिए घर से सुबह साढ़े दस बजे निकला था। तभी घर के पास ही पड़ोसी व उसके पुत्रों ने पहले तो उसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। फिर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। घायल की पत्नी जुलेखा ने बताया कि सोमवार को उनके परिवार में लड़के की शादी थी। इस दौरान इरफान आदि ने झगड़ा कर स्योहारा से आए रिश्तेदार मोहम्मद मुजम्मुल रहमान व उनके पुत्र मोहम्मद फैसल पर हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में ग्राम प्रधान ने फैसला कराकर मामला निपटा दिया था, लेकिन मंगलवार को फिर इन लोगों ने उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed