{"_id":"5ed14c438ebc3e908b2612cc","slug":"a-suspected-patient-was-sent-from-kiratpur-to-the-district-hospital-bijnor-news-mrt4839564136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संदिग्ध मरीज को किरतपुर से भेजा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संदिग्ध मरीज को किरतपुर से भेजा जिला अस्पताल
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले एक सप्ताह से एक वृद्ध को सांस लेने में तकलीफ होने और सूखी, खांसी तथा बुखार आदि की शिकायत होने पर परिजनों ने इसकी सूचना प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने टीम भेजकर मरीज को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 58 वर्षीय एक वृद्ध को लगभग एक सप्ताह से सूखी खांसी, नजला और बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने पहले गांव में ही उसका उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ईएन कुमार को दी। उन्होंने अपनी टीम को एंबुलेंस से गांव में भेजकर मरीज को अस्पताल बुलवाया। डा. ईएन कुमार ने बताया कि इस मरीज में प्रथम दृष्टया सिंप्ट्रोमेटिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फिर भी जरूरी नहीं है कि उसे कोरोना का संक्रमण हो। किरतपुर में उसकी थर्मल जांच की गई और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। वहां पर उसे क्वारंटीन किया जाएगा।