फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A rose with four Arthiyan

एक साथ उठीं चार अर्थियां

Tue, 15 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
A rose with four Arthiyan
नगीना क्षेत्र के महावतपुर पुरैनी में चार युवकों के शव पहुंचने पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना ‌स्थित गांव महावतपुर पुरैनी में एक साथ चारों दोस्तों का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चारों दोस्तों की एक साथ अर्थियां उठते ही गांव में कोहराम मच गया। सभी की आंखें नम हो  गईं। 
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में भाजपा सांसद सर्वेश कुमार, बस्ती जिले के विकास अधिकारी दिनेश चंद्रा, रोडवेज, दूरसंचार व रेलवे विभाग के वरिष्ठ कर्मचारियों समेत आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। चार दोस्तों की मौत से गांव के सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार शाम कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में गांव महावतपुर पुरैनी निवासी कपिल कुमार, तरुण कुमार, प्रशांत कुमार और रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव पैतृक गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया। गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर चारों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में ठाकुर महिपाल सिंह, डॉ. सुशील कुमार, पूर्व प्रधान महेश कुमार, प्रधान के पति अनूप कुमार, मास्टर राजेंद्र, पंडित सुभाष शर्मा, महेशचंद राजपूत, डा. उवैदुल्ला, प्रमोद विश्रोई, डा.भूपेंद्र, धर्मपाल सिंह, कन्हैया सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed