फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A report of fraud has been filed against the father-son duo who own the dumper.

Bijnor News: डंपर स्वामी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A report of fraud has been filed against the father-son duo who own the dumper.
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगल पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में कारी सहित चार व्यक्तियों की मौत प्रकरण में दुर्घटना से जुड़े डंपर को बदलने के मामले में भट्ठा स्वामी और उसके पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मृतकों के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद हादसे की रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

मंडावली-नांगल मार्ग पर रविवार की रात मिट्टी से भरे डंपर से कार मामले में नांगल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले डंपर को बदल दिया था। मिट्टी से भरे डंपर के स्थान पर खाली डंपर थाने पर लाकर खड़ा कर दिया था। घटना को अंजाम देने वाले डंपर को पुलिस संरक्षण में बदलने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक झा ने जांच टीम गठित कर नांगल थाना प्रभारी और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया था। जांच टीम ने घटना को अंजाम देने वाले डंपर को सराय आलम शिव ईंट उद्योग भट्ठे से बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने भीषण हादसे के जुड़े डंपर के स्वामी और भट्ठा मालिक कैलाशपुर, गौतमबुद्ध नगर निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नांगलसोती के दरोगा विनोद कुमार पीपल की ओर से भट्ठा स्वामी ओमप्रकाश और कुनाल भाटी को नामजद किया है। पुलिस ने इन पर डंपर बदलने और डंपर के नंबर को मिटाकर दूसरा डंपर दुर्घटना में शामिल करने का आरोप लगाया है। उधर, जिस खाली डंपर को पुलिस ने थाने पहुंचाया था। उस डंपर को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहतपुर के ग्रामीणों ने डंपर बदलने पर जताया रोष
नजीबाबाद। ग्राम प्रधान मो.मुस्तफा के नेतृत्व में गांव राहतपुर खुर्द के इफ्तेखार, नाजिम, फुरकान, समीर सहित अनेक ग्रामीण नांगल थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने दुर्घटना में राहतपुर के तीन व्यक्तियों और सराय आलम के कारी मो.इकबाल की मौत प्रकरण में डंपर बदलने के मामले में रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने डंपर स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, नांगल थाने के नवागत थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चार व्यक्तियों की मौत प्रकरण में थाने को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed