फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A report has been filed against the farmer leader under the SC/ST Act.

Bijnor News: किसान नेता के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the farmer leader under the SC/ST Act.
मंडावली/नजीबाबाद। भाकियू टिकैत के किसान नेता का मंडावली थानाध्यक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। मंडावली थानाध्यक्ष ने किसान नेता पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का कहना है कि बुधवार को चार वीडियो किसी के माध्यम से उन्हें प्राप्त हुए हैं। वीडियो में एक व्यक्ति थानाध्यक्ष को जातिसूचक शब्द कहते हुए सुनाई दे रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि चमरौला निवासी भाकियू टिकैत का किसान नेता मुकुल हरिद्वार बोर्डर से रॉयल्टी जमा कर आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने गया था। सूचना पर वाहन स्वामी गांव गदाईका निवासी अक्षय कुमार, मंझाड़ी निवासी अखिल कुमार, गांव सैफाबाद निवासी सचिन आदि लोग पहुंचे थे। अवैध वसूली से रोकने पर मुकुल ने उन लोगों से कहा कि ट्रकों से मेरा हिस्सा दिलवा दो मैं चला जाऊंगा। उसी दौरान मुकुल तोमर ने उन लोगों के समक्ष मंडावली थानाध्यक्ष के खिलाफ जातिगत व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रकरण की वीडियो वायरल होने पर किसान नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उधर, ट्रक स्वामी अक्षय कुमार, अखिल कुमार, सचिन कुमार ने किसान नेता के खिलाफ एसपी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने किसान नेता पर स्टोन क्रशर पर जाने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed