फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A report has been filed against nine farmers for encroaching on reserved forest land.

Bijnor News: आरक्षित वन भूमि को कब्जाने पर नौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against nine farmers for encroaching on reserved forest land.
नांगलसोती/नजीबाबाद। गंगा खादर क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण करने और वर्षों से फसल उगाने के मामले में नौ किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वन दरोगा योगेश कुमार ने किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

नांगल के गंगा खादर में वन विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर फसल उगाने और कब्जा करने का मामला एक साल से चर्चा में है। जांच और कार्रवाई के नाम पर वन विभाग ने खादर क्षेत्र में दो बार गन्ने की फसल को नष्ट कराया, लेकिन कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने वन विभाग पर कब्जाधारियों से मिली भगत होने का आरोप लगाया। 25 दिसंबर को वन दरोगा योगेश सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

वन विभाग का कहना है कि गंगा खादर क्षेत्र में कई किसान आरक्षित वन भूमि व चारागाह पर कई वर्षों से गन्ने आदि की फसल उगा रहे हैं। वन विभाग ने आरक्षित वन भूमि को खाली कराने के प्रयास किए, लेकिन कई किसानों ने टीम से अभद्रता की। वन विभाग ने नांगल निवासी यूसुफ, अय्यूब, साबिर, मोनू पंडत, बाबू और शहजादपुर निवासी बिजेंद्र, हुकुम सिंह, बलराम, फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed