फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A prisoner commits suicide by hanging himself in a temporary prison in Bijnor

यूपी: कैदी ने जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान, दो दिन पहले हुआ था फरार, 50 हजार का था इनाम

Thu, 04 Feb 2021 10:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Feb 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
A prisoner commits suicide by hanging himself in a temporary prison in Bijnor
फांसी लगाकर जान दी

उत्तर प्रदेश में बरेली सेंट्रल जेल से दो दिन पहले फरार हुए कैदी नरपाल उर्फ सोनू ने आत्महत्या कर जान दे दी। कैदी ने बिजनौर की अस्थाई जेल के बाथरूम के रोशनदान में कपड़े के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

विज्ञापन


कैदी नरपाल सोमवार को बरेली जेल से फरार हो गया था। इसके बाद किरतपुर पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया था। पुलिस ने कैदी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


जेल से हुआ था फरार
बिजनौर पुलिस ने बरेली जेल की दीवार फांदकर फरार हुए 50 हजार के इनामी कैदी को दबोच लिया था। वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सरिये के सहारे जेल की दीवार फांदकर वह फरार हुआ था। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरतपुर थाने के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू को छह सितंबर 2010 को दुष्कर्म व हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 28 अप्रैल 2012 को उसे बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था। नरपाल बरेली जेल में नंबरदार था। उसे जेल परिसर के साथ सभी बैरकों में कहीं भी आने जाने की छूट मिली हुई थी। इसका फायदा उठाकर नरपाल सोमवार सुबह सरिये के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था।

जेल सूत्रों के मुताबिक, नरपाल की जेल में 12 साल की सजा पूरी हो गई थी। तीन साल उसकी रिहाई में बचे थे। पुलिस ने नरपाल की तलाश में बरेली से बिजनौर तक को खंगाल डाला। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी थीं। बिजनौर में पुलिस की चार टीम नरपाल की तलाश में लगी थीं। पुलिस महानिरीक्षक बरेली ने नरपाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। किरतपुर पुलिस ने मंगलवार को नरपाल को घर के पास से तमंचे के साथ दबोच लिया था। वह फरारी के बाद अपने घर आया था। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, नरपाल पर छह मुकदमे दर्ज हैं।


दीवार के कुंदे में सरिया फंसाकर भागा
किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जीत सिह के मुताबिक, नरपाल ने पुलिस को बताया कि बरेली जेल में निर्माण कार्य चल रहा है। उसने निर्माण कार्य से एक सरिया लिया। सरिये को जेल की दीवार के कुंदे में फंसाकर दीवार पर चढ़ गया और वहां से कूदकर भागा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed