फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A old person put an escape form on the wall of the house in case of fear of land mafia in Bijnor

Bijnor News: दहशत में पलायन की चेतावनी, दीवार पर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', भूमाफिया की हरकतों से तंग है परिवार

Tue, 05 Jul 2022 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Jul 2022 08:13 PM IST
सार

भू-माफिया से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने मकान की दीवार पर पलायन का पर्चा लगा दिया है। पीड़ित का आरोप है कि भूमाफिया की हरकतों से उसका पूरा परिवार तंग है।

विज्ञापन
A old person put an escape form on the wall of the house in case of fear of land mafia in Bijnor
बिजनौर में पलायन का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के किरतपुर में भू-माफिया से परेशान होकर एक व्यक्ति ने घर की दीवार पर अपने परिवार सहित पलायन करने की बात लिखकर चेतावनी दी है। पीड़ित वृद्ध ने कहा कि वह अपने मकान को बेचकर परिवार को कहीं अन्य स्थान पर ले जाएगा। वृद्ध ने अपने मकान के मुख्य दरवाजे पर मकान को बेचने की बात लिखी है।

विज्ञापन


किरतपुर के मोहल्ला जाटान निवासी वृद्ध पंडित रवि दत्त शर्मा का आरोप है कि भू-माफिया की हरकतों से तंग आकर ही परिवार ने पलायन का फैसला लिया है। वहीं रवि दत्त शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा का आरोप है कि उनके मकान के पास में कुछ दबंग लोग मार्केट का निर्माण कर रहे हैं। यहां पर प्रतिदिन शाम ढलते ही काफी संख्या में भू-माफिया अपने साथियों के साथ एकत्रित हो जाते हैं, जिससे आसपास में रहने वाली महिलाओं व परिवारों को काफी परेशानी और शर्मिंदगी होती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: आलीशान कोठियों पर चला योगी का बुलडोजर, हाजी इकबाल और महमूद अली पर हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित रवि दत्त शर्मा ने अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पलायन का फैसला लिया है। उधर, थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी भी व्यक्ति को दबंगई नहीं करने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed