फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A large number of farmers of the district reached Muzaffarnagar Mahapanchayat

भारी संख्या में जिले के किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर महापंचायत में

Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
A large number of farmers of the district reached Muzaffarnagar Mahapanchayat
किरतपुर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जाते किसान। - फोटो : BIJNOR
भारी संख्या में जिले के किसान पहुंचे मुजफ्फरनगर महापंचायत में
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित पंचायत में जिले से भारी संख्या में किसान पहुंचे। ज्यादातर किसान निजी वाहनों और बसों से मुजफ्फरनगर गए। सुरक्षा के लिहाज से बैराज रोड पर पुलिस बल तैनात रही। हालांकि पुलिस ने किसी को भी नहीं रोका। लेकिन पुलिस ने कई जगहों पर जाने वाले किसानेें की वीडियोग्राफी कराई।
महापंचायत में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से ही किसानों ने जाना शुरू कर दिया था। किसान ट्रैक्टर ट्राली, बस, निजी वाहनों, यहां तक कि बाइकों से भी मुजफ्फरनगर गए। अंदर जगह न मिलने पर बसों की छत पर भी बैठकर किसान गए। इस दौरान किसानों ने खूब नारेबाजी की। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व महासचिव सुनील प्रधान, मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी आदि दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड पर किसानों के वाहनों को भिजवाने में लगे रहे। सुबह आठ से नौ बजे तो बिजनौर से बैराज रोड पर जाने वाले दस में सात वाहन केवल किसान यूनियन के ही रहे।
विज्ञापन

वाहनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी बहुत सतर्क रही। पुलिस ने कहीं भी जाम नहीं लगने दिया। रिंग रोड से लेकर बैराज तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने दावा किया कि जिले से 15 हजार से अधिक किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। कहा कि महापंचायत के बाद जिले के किसानों की स्थानीय समस्या को भी उठाया जाएगा।

अफजलगढ़ गुरूद्वारे से मुजफ्फरनगर पंचायत के लिए रवाना होते किसान।

अफजलगढ़ गुरूद्वारे से मुजफ्फरनगर पंचायत के लिए रवाना होते किसान।- फोटो : BIJNOR

मुजफ्फरनगर पंचायत में खाना वितरित करते बिजनौर के किसान।

मुजफ्फरनगर पंचायत में खाना वितरित करते बिजनौर के किसान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बैराज पर मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जा किसानों की गाड़ी चेक करती पुलिस।

बिजनौर में बैराज पर मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जा किसानों की गाड़ी चेक करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जाते किसान।

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने जाते किसान।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।

बिजनौर से मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने वाहनों से जाते किसान।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed