फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A Kanvd country name

एक कांवड़ देश के नाम

Mon, 01 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
A Kanvd country name
बिजनौर में पहुंची एक कांवड़ देश के नाम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में एक कांवड़ देश के नाम अभियान के तहत स्वयंसेवक जल भरकर कांवड़ को बिजनौर लाए। बिजनौर पहुंचने पर कांवड़ का नागरिकों ने स्वागत किया। मोहल्ले रेती के शिव झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक किया गया। रविवार की सुबह हरिद्वार से एक कांवड़ देश के नाम अभियान के तहत कांवड़ यात्रा जल भरकर शुरू हुई। अभियान के संयोजक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कांवड़ यात्रा हरिद्वार से चलकर चिडिय़ापुर, भागूवाला, मंडावली, चंदक व मंडावर हुए बिजनौर आई। यात्रा में दो रथ मंदिर के आकार के और ढोल नगाड़ों साथ बिजनौर आए। यात्रा में स्वयंसेवकों के हाथों में तिरंगे झंडे व भगवा झंडे थे। यात्रा ने रात्रि में विश्राम यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में किया। सुबह को यात्रा ने शहर में प्रस्थान किया। जजी चौक पहुंचने पर चिकित्सकों ने, शास्त्री चौक पर पउप्र उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने, पंजाबी कॉलोनी पर स्वयंसेवकों ने, डाकघर पर भगवंत ग्रुप के पदाधिकारियों व रम्मू के चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद शिव झारखंडी मंदिर रेती में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इसके बाद  कन्याओं का पूजन किया गया। यात्रा में विभाग प्रचार अजय कुमार, जिला प्रचारक नागेंद्र कुमार, मयंक मयूर, प्रशांत महर्षि, सुभाष वाल्मीकि, विकास अग्रवाल, डा.बीरवल सिंह  आशाराम भारती व दीपक कटारिया, आशीष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संयम भारद्वाज, सम्मी चोपड़ा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed