फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A history-sheeter assaulted the JE and team of the Electricity Department.

Bijnor News: विद्युत विभाग के जेई और टीम से हिस्ट्रीशीटर ने की मारपीट

Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A history-sheeter assaulted the JE and team of the Electricity Department.
बिजली चोरी की चेकिंग के लिए गई थी टीम, मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। चार दिन पहले बिजली चोरी की जांच गए अवर अभियंता और उनकी टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर ने अभद्रता और मारपीट की। जेई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।

कोतवाली देहात विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव करौंदा पचदू में बिजली की चेकिंग के लिए गए थे। आरोप है कि चेकिंग के दौरान गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर युसूफ कुरैशी ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट की। विभागीय कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेई ने कर्मचारियों के साथ थाना कोतवाली देहात पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ नगीना ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed