फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A herd of elephants destroyed 10 bighas of sugarcane crop.

Bijnor News: हाथियों के झुंड ने उजाड़ दी 10 बीघा गन्ने की फसल

Thu, 27 Nov 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants destroyed 10 bighas of sugarcane crop.
हरेवली में हाथियों के झूंड ने पैरों तले रौंदकर उजाड़ दी किसानों की गन्ने की फसल । स्रोत किसान
हरेवली/धामपुर। साहूवाला वन क्षेत्र से कई गांवों में हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात किसानों की 10 बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि वन विभाग को अवगत कराने के बाद भी कुछ नहीं किया जा रहा है। किसानों में वन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर असंतोष पनप रहा है। चेताया कि जल्द वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीवों को आबादी क्षेत्र में आने से नहीं रोका तो आंदोलन होगा। भगौता के महबूब आलम, मसकुर आलम, मारूफ शमसाद आलम, रामलाल, मोहन पाल, सोमनाथ, छोटन सिंह आदि का कहना है कि वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, शाहनगर कुराली, इनायतपुर, सहारावाला, रामनगर गोसाई आदि कई गांवों में पिछले एक माह से हाथियों का आतंक बना है।
विज्ञापन

बुधवार रात्रि हाथियों के झुंड ने उनकी करीब दस बीघा गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि रात्रि 12:00 बजे तक खेतों पर रहकर फसलों की रखवाली करते है। लेकिन पता नहीं किस समय हाथियों का झुंड फसलों को रौंदकर बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष लाखों रुपये की फसलों को हाथी रौंद कर बर्बाद करते आ रहे हैं। वन विभाग को अवगत कराया जा रहा है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। किसानों ने वन विभाग से हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने, बर्बाद फसलों के मुआवजे दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed