फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A food corridor will be built on the road between Shastri Chowk and St. Mary's

Bijnor News: शास्त्री चौक से सेंटमैरी के बीच सड़क पर बनेगा चटोरी गलियारा

Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A food corridor will be built on the road between Shastri Chowk and St. Mary's
बिजनौर। शहर के शास्त्री चौक से सेंटमैरी स्कूल तक नजीबाबाद रोड सड़क चटोरी गलियारा के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

सड़क किनारे स्ट्रीट फूड तथा जिले की पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। पालिका बिजनौर इसके लिए रूपरेखा तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि यह पहल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी और शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार करेगी। पालिका की ओर सड़क का सुंदरीकरण किया जा रहा है। बिजनौर शहर की बाहरी काॅलोनियों व मार्गों पर सड़क के दोनों ओर पक्का नाला, सड़क की साइड पर इंटरलॉकिंग बनाने तथा चौराहों का सुंदरीकरण करने का कार्य चल रहा है। मंडावर मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग, नूरपुर रोड पर लाइटें लगाई गई हैं।
गत दिनों पालिका परिषद के दो वर्ष पूर्ण होने आयोजित प्रेसवार्ता में पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने नजीबाबाद रोड प्रसिद्ध व्यंजनों की स्टाल लगाने की योजना पर चर्चा की थी। इस चटोरी गलियारा में स्वादिष्ट चाट, आइसक्रीम तथा अन्य स्वादिष्ट खाद्य सामग्री मिलेगी। शहरवासियों के लिए यहां पर घूमने का अच्छा माहौल भी रहेगा। यहां का वातावरण भी शुद्ध होगा।
विज्ञापन

विक्टोरिया लाइटों से सजेगी सड़क : शहर के मुख्य चौराहों एवं सड़कों का सुंदरीकरण करने के साथ सुंदर लाइटों से सजाए जा रहे हैं। नजीबाबाद मार्ग पर शास्त्री चौक से सेंटमैरी स्कूल तक सड़कों पर विक्टोरिया लाइट, गार्डन लाइट व रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed