फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A flood of faith surged, chants of Bam Bhole reverberated on the roads

Bijnor News: उमड़ा आस्था का सैलाब, मार्गाेें पर गूंजे बम भोले के जयकारे

Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
A flood of faith surged, chants of Bam Bhole reverberated on the roads
नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते ​शिवभक्त। (संवाद) - फोटो : :रामनरेश वर्मा की फाइल फोटो ।
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ मेले में लगातार शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। मार्गाें पर बम भोले के जयकारे और भक्ति गीतों की धुन पर कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है। मोटा महादेव मंदिर पर शनिवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को घंटों मंदिर के बाहर लाइन में लगना पड़ा। जलाभिषेक करने के बाद ही कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़े। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग सुंदर कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी रही। कई जगहों पर सेवा शिविर के माध्यम से समाजसेवी कांवड़ियों की सेवा करते दिखे।
विज्ञापन

उधर, कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों और तिराहों के साथ कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पुलिस लगातार गश्त करती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी ने कांवड़ियों को वितरित किए फल
मंडावली। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। एएसपी सिटी ने सीओ देश दीपक सिंह और पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों को फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित किए। संवाद

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)- फोटो : :रामनरेश वर्मा की फाइल फोटो ।

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)- फोटो : :रामनरेश वर्मा की फाइल फोटो ।

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)

नजीबाबाद क्षेत्र से कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त। (संवाद)- फोटो : :रामनरेश वर्मा की फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed