फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fire in the carbet tiger reserve

कार्बेट टाइगर रिजर्व में लगी आग

Thu, 07 Mar 2019 11:39 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 07 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
A fire in the carbet tiger reserve
कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ क्षेत्र में लगी आग में जलते पौधे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ क्षेत्र में आग लग गई। वन विभाग ने वनों को बचाने के लिए काउंटर फायर कर आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन




कालागढ़ में बृहस्पतिवार को दोपहर केंद्रीय कालोनी में बनाए जा रहे ग्रास लैंड में आग लग गई। सूखा स्रोत के पास लगी आग में रेंगने वाले जीव व पक्षियों के अंडे व घोंसले आदि नष्ट हो गए। आग बुझाने के लिए वन विभाग का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग के विकराल हो चले रूप के आगे टीम विवश को गई। वेलफेयर सेंटर के मैदान में वनस्पति जल गई। वनकर्मियों ने आग को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल बर्निंग शुरू कर दी। जिसके चलते रामगंगा मार्केट के मैदान में आग जलाई गई। आग के लग जाने से वन्य जीवों व वन संपत्ति को खतरा पैदा हो गया है। इस लगी पहली आग ने वन विभाग के उन दावों की पोल खोल दी है। जिसमें वनों को आग से बचाने की कवायद के चलते फायर लाइन कटान व फुकान के दावे किए गए। इस विषय में वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पा लिया है। साथ ही बताया कि कंट्रोल बर्निंग ही एक ऐसा उपाय होता है जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। आग को बुझाने के बाद उस क्षेत्र को जला दिया जाता है। जहां से आग के आगे फैलने से रोका जा सके। वन विभाग की भाषा में इसे ही कंट्रोल बर्निंग कहा जाता है। वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि सूखा स्रोत के पास किसी शरारती तत्व ने आग जलाई प्रतीत होती है। इसका पता लगाया जा रहा है। आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   



बारूद के ढेर बन रहे जंगल
कालागढ़ के वनों में खड़ी लैंटाना की झाड़िया व पेड़ो से गिरी पत्तियां वनों को बारूद का ढेर बना रही है। जरा सी भी चिंगारी कहीं भी वनों को राख बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन




फर्नीचर शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
जलालबाद में एक फर्नीचर के शोरूम में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड कर्मचारियों और नागरिकों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से लाखों रुपये का फर्नीचर व कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जलालाबाद पंचायत घर के निकट कल्हेड़ी निवासी नासिर का लक्की फर्नीचर शोरूम है। बुधवार की देर रात शोरूम में अचानक आग लपटें देखकर नेशनल हाईवे से गुजर रहे रोडवेज डिपो के चालक ने लोगों को बताया। आसपास के नागरिक घटनास्थल पहुंचे और आग की सूचना फायर बिग्रेड नजीबाबाद को दी। व्यापारियों और राहगीरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। एक घंटा देरी से पहुंची नजीबाबाद फायर बिग्रेड टीम ने शोरूम की आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन टैंक का पानी खत्म होने से आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। सूचना पर पहुंची बिजनौर फायर बिग्रेड टीम ने नागरिकों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया शोरूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, शोरूम स्वामी नासिर ने बताया कि शोरूम में आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है। आग से पांच लाख रुपये का फर्नीचर और तीन लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। शोरूम स्वामी की ओर से खिलाफ तहरीर सौंपी गई। वहीं,  घटनास्थल पर करीब एक घंटा देरी से पहुंची फायर बिग्रेड टीम का व्यापारियों और नागरिकों ने विरोध किया। मो. शाकिर, हाजी अय्यूब, पूर्व चेयरमैन याकूब राईन, सभासद लियाकत अंसारी, ग्राम प्रधान जाकिर, अहसान मंसूरी, समीर, मो. साजिद, मो. वसीम, अमीर हसन आदि का कहना था कि वे आग को बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन फायर बिग्रेड टीम घटना के एक घंटे बाद पहुंची। टीम समय पर पहुंचती तो कुछ हद तक नुकसान कम हो सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed