{"_id":"571922d34f1c1b8a728b4aa5","slug":"a-fire-caused-mayhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से मचा कोहराम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
घर का जला सामान देखता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में जिले में बुधवार की रात कई स्थानों पर आग लगने से कोहराम मच गया। एक बैंक्वेट हॉल के गोदाम और ईंट भट्ठे में लकड़ी व अन्य सामान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ईंट भट्ठे पर आग लगने की सूचना के करीब तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
मोहल्ला कस्बा विश्नोई सराय निवासी पूर्व सभासद महेंद्र सैनी का धामपुर बिजनौर मार्ग पर कृष्णा मैरिज हॉल के नाम से बैंक्वेट हॉल है। बुधवार की रात महेंद्र सैनी के पिता किशोरी सिंह और रिश्तेदार अर्जुन सिंह बैंक्वेट हॉल में सो रहे थे। रात करीब दो बजे बैंक्वेट हॉल के गोदाम में रखे डीजे सेट, झालरों, लिहाफ, गद्दे, बेड शीट, चांदनी, छतों के पंखे, चांदनी आदि सामान में आग लग गई। शोर सुनकर मोहल्लेवालों की मदद से बैंक्वेट हॉल में लगे फायर एक्सीटनगूशर से आग पर काबू पाया गया। महेंद्र सैनी ने किसी शरारती तत्व द्वारा गोदाम में आग लगाने की आशंका जताई है। वहीं, गांव तीबड़ी निवासी लियाकत हुसैन का नगीना धामपुर-मार्ग पर ईंट भट्ठा है। बृहस्पतिवार की दोपहर भट्ठे के लिए आई लकड़ी, बुरादे में आग लग गई। लियाकत हुसैन के मुताबिक उन्होंने आग लगने की सूचना कई बार फायर सर्विस स्टेशन को दी, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचे। आरोप है कि हादसे के करीब तीन घंटे बाद मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और आग बुझाई, तब तक करीब तीन लाख रुपये की लकड़ी जल गई थी।
वहीं नूरपुर में सरकथल निवासी नरेश कुमार के मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से मकान में आग लग गई। आग से कपड़े, बर्तन, अनाज आदि लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान नरेश गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
पीड़ित नरेश के परिजनों ने बताया कि वह कई बार मकान के ऊपर से लाइन हटवाने के लिए बिजली अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गांव निवासी विनोद कुमार, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गांव में बिजली की लाइन के तार जर्जर हो गए हैं। मुस्तफाबाद के बिजलीघर के अवर अभियंता निर्मल कुमार को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन तार नहीं बदले गए। उधर, नूरपुर के गांव हंसुपुरा में सड़क किनारे किसी राहगीर के बीड़ी फेंके जाने से आग लग गई। आग ने पास के रामौतार के खेत को चपेट में लिया, जिससे उसकी करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।
खलिहान में आग
नहटौर। गांव बढ़ियोवाला की उत्तर दिशा में खलिहान की भूमि है, जिसमें ग्रामीणों ने लकड़ी उपले आदि इंधन रख रखा है। दोपहर करीब दो बजे अचानक इंधन में आग लग गई। हवा चलने पर आग की लपटों ने भयंकर रूप ले लिया। आग गांव की ओर आने के अंदेशों को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण खलिहान की ओर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उदयराज, यशपाल,वीर सिंह आदि आधा दर्जन ग्रामीणों का नुकसान हुआ है।
मकान में आग लगी
चांदपुर। गांव कुलचाना निवासी सोनू श्रमिक है। बृहस्पतिवार को वह मकान पर ताला बंद कर अपने परिवार के साथ गांव के ही एक खेत में कटाई करने चला गया था। दोपहर में अचानक मकान में आग लग गई। आग लगने से कमरे में खड़ी बाइक, दो हजार की नकदी, टीवी, करीब दस क्विंटल गेहूं, भूसा, कपड़े आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से मकान की छत की कड़ी भी जलकर गिर गई। आग की सूचना मिलने पर सोनू व उसका परिवार खेत से वापस आया। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं लग रहा है। वहीं चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के गांव दरबड़ ठेठ में प्रीतम सिंह तथा नन्हे सिंह के मकान बराबर-बराबर हैं। बुधवार रात नन्हे के मकान में आग लग गई। आग ने पास के प्रीतम सिंह के मकान को भी चपेट में ले लिया। इससे छह पशु झुलस गए। नन्हे के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रीतम के मकान में भी सामान जल गया।