फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A fire burned home furnishings

आग लगने से घर का सामान जला

Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
A fire burned home furnishings
धामपुर में मोहल्ला बंदूकचियान में छप्पर के मकान में आग लगने से शादी में देना के  लिए रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। 
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बामुश्किल आग पर दमकल टीम के पहुंचने से पहले काबू पाया। पीड़ित ने राजस्व विभाग से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।


मोहल्ले निवासी सईद पुत्र राशिद ने बताया कि उसका परिवार छप्पर के मकान में रहता है। मंगलवार रात अचानक उसके घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बेटी की शादी में देने के लिए रखा हजारों रुपये का सामान जल गया । पीड़ित ने बताया कि मकान में आग लगने से संदूक में रखी 13 हजार रुपये की नकदी, फर्नीचर, कपड़े, राशन आदि भी आग की लपटों में जल गया।

चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। उधर तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed