फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A family returning from a mundan ceremony collided with a truck, killing a woman and injuring 13 others.

Bijnor News: मुंडन संस्कार कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 13 घायल

Thu, 18 Jun 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A family returning from a mundan ceremony collided with a truck, killing a woman and injuring 13 others.
नहटौर। हरिद्वार में बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे एक परिवार की कार बुधवार को नूरपुर रोड पर बालापुर के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार जनपद बदायूं के गांव गोत्रा निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ अन्नू अपने पुत्र अरनीत का मुंडन संस्कार कराने के लिए मंगलवार शाम बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गुला स्थित अपनी ससुराल से परिजनों और रिश्तेदारों को साथ लेकर हरिद्वार गए थे। बुधवार सुबह मुंडन संस्कार के बाद सभी ने गंगा स्नान किया और दोपहर को वापस घर लौटने के लिए रवाना हो गए। नूरपुर रोड पर बालापुर के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन



चिकित्सकों ने जांच के बाद योगेंद्र के साले सूरज चौहान की पत्नी रश्मि (30) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सूरज चौहान को बाद में बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर चालक रोहताश को हिरासत में ले लिया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। नायब तहसीलदार राजकमल, राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार, लेखपाल विपिन कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। नायब तहसीलदार राजकमल ने बताया कि विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


ये हुए घायल


दुर्घटना में सूरज चौहान (32), अजय चौहान (35), अजीत (चालक) (30), रिंकी (32), अन्नू (38), काजल (26), सुनीता (55), अर्षिता (7), आशु (13), दिपांशी (9), अरनीत (1), दिपांशु (9) और सिद्धार्थ (6) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed