Bijnor : पिंजरे में फंसा गुलदार का शावक, ग्रामीणों में फैली दहशत, अलर्ट हुआ वन विभाग
Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का शावक पिंजरे में फंस गया। वहीं, सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, वन विभाग के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मुजफ्फर उर्फ मुजफ्फरनगर के पास एक गन्ने के खेत में करीब दो माह से खाली रखे पिंजरे में बीती रात गुलदार का शावक आ फंसा।
बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मुजफ्फर उर्फ मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधान नासिर खां ने करीब दो माह पूर्व बढ़ापुर रेंज कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गांव के निकट गुलदार द्वारा पशुओं का शिकार कर लेने और एक ग्रामीण कमल किशोर के घर में घुस आने की बात कहते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के बाहर पिंजरा लगाने की मांग की थी।
इसके बाद वन विभाग ने तत्काल गांव के बाहर नवाब अली के गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया था। शुरुआती दिनों में वन विभाग ने पिंजरे में गुलदार को शिकार का प्रलोभन देने के लिए बकरी को बांधा और पिंजरे की निगरानी की लेकिन गुलदार की कोई गतिविधि नहीं मिलने पर वन विभाग ने बकरी को पिंजरे से हटा दिया और पिंजरा खाली अवस्था में गन्ने के खेत में रखा रहा।
वन विभाग करीब दो माह से खाली रखे इस पिंजरे को वहां से हटा लेने की तैयारी कर रहा था कि बीती रात्रि किसी समय गुलदार का शावक खाली अवस्था में रखे पिंजरे में खुद आकर कैद हो गया। सुबह उधर से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने पिंजरे में बंद गुलदार के शावक को देखा और इसकी जानकारी गांव आकर ग्रामीणों को दी। ग्रामवासी गुलदार को देखने के लिए वहां उमड़ पड़े।
यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़
बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिंजरे में कैद हुए गुलदार के शावक की अनुमानित आयु सात-आठ माह के बीच की है। वन विभाग गुलदार को बढ़ापुर रेंज की काशीवाला वन चौकी पर ले जाने की तैयारी कर रहा है, जहां से उच्च वनाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार के शावक को बाहर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें