{"_id":"610ec3cd8ebc3e70d1427862","slug":"a-corona-infected-found-on-the-seventh-day-of-august-bijnor-news-mrt550909044","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त के सातवें दिन मिला एक कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त के सातवें दिन मिला एक कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त के सातवें दिन मिला एक कोरोना संक्रमित
बिजनौर। अगस्त माह के सातवें दिन जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इससे पूर्व के छह दिन में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला था। नया मरीज मिलने के साथ ही जनपद में फिर से एक्टिव केस दो हो गए हैं।
शनिवार को जनपद में प्राप्त हुई कुल 2890 जांच रिपोर्ट में केवल एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा 2889 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। आज कुल 2653 लोगों की कोरोना जांच की गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके निगम ने बताया कि अभी तक जिले से कुल सात लाख 27 हजार 526 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके सापेक्ष मात्र सात लाख 26 हजार 84 रिपोर्ट प्राप्त हुई है।ं इनमें से कुल 14 हजार 723 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, जबकि 14 हजार 613 ने अब तक कोरोना को मात दी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 108 है। अब केवल 1442 जांच रिपोर्ट का इंतजार है। नया मरीज नजीबाबाद तहसील के गांव मंडावली का रहने वाला 24 साल का युवक है। नया मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब फिर से एक्टिव केस दो हो गए हैं।