फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A bypass will soon be built along the Sarkada Canal to the Rajputana four-lane.

Bijnor News: सरकड़ा नहर के किनारे राजपूताना फोरलेन तक जल्द बनेगा बाईपास

Wed, 24 Dec 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A bypass will soon be built along the Sarkada Canal to the Rajputana four-lane.
धामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के पास पोषक नहर किनारे से राजपूताना फोरलेन तक करीब नौ किलोमीटर लंबे बाईपास का जल्द निर्माण होगा। इस पर करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। मार्ग में बाधक बने 2650 पेड़ों के कटान के साथ निर्माण कार्य चालू हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने पेड़ों का कटान कराने के लिए परमिशन हेतु प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से गांव सरकड़ा के पास स्थित पोषक नहर के किनारे राजपूताना तक नौ किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग बनेगा। सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इस मार्ग पर बनाने में करीब 55 करोड़ की लागत आएगी। विभाग की ओर से मार्ग के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मार्ग पर करीब 2650 पेड़ खड़े हैं, जो फिलहाल बाधक बने हैं। इन पेड़ों को कटवाने के लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग के अधिकारियों को सौपा गया है। जैसे ही वन विभाग की ओर से परमिशन मिलेगी, तो पेड़ों का कटान कर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि बाईपास मार्ग के बन जाने से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। धामपुर में नगीना चौक पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजाम मिलेगी। लंबी दूरी पर जो वाले वाहन नगर के भीतर से गुजरने के स्थान पर बाहर से बाईपास मार्ग से होकर गंतव्य की ओर से रवाना होंगे। यह मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा। लोनिवि को केवल वन विभाग की परमिशन की इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed