फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A bullion trader carrying a cylinder on his bike died in an accident.

Bijnor News: बाइक से सिलिंडर लेकर जा रहे सराफा व्यापारी की हादसे में मौत

Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A bullion trader carrying a cylinder on his bike died in an accident.
अफजलगढ़। अफजलगढ़ गैस गोदाम से शुक्रवार सुबह सिलिंडर लेकर जा रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी ग्राम मकसूदाबाद निवासी विमल कुमार (28) पुत्र नरेंद्र सिंह की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित हरपुर मोड़ के पास हुआ। विमल कुमार सिलिंडर लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। जसपुर मार्ग स्थित हरपुर मोड़ पर सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे भूतपुरी निजी चिकित्सक के यहां लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। विमल अविवाहित था और भूतपुरी में ज्वैलर्स की दुकान करता था। कार चालक मौके से भाग निकला। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed