{"_id":"67e6ec2860a837c8b707b38c","slug":"a-bridge-is-being-constructed-on-the-lakdahan-river-at-a-cost-of-rs-15-lakh-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-146096-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लकड़हान नदी पर 15 लाख की लागत से बनाया जा रहा रपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लकड़हान नदी पर 15 लाख की लागत से बनाया जा रहा रपटा
Sat, 29 Mar 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंडावली-लकड़हान नदी पर रपटा निर्माण कार्य का निरीक्षण करते ब्लॉक प्रमुख।(संवाद)
मंडावली/नजीबाबाद। गूढ़ा-सीतावाली संपर्क मार्ग पर कई गांवों को जोड़ने के लिए लकड़हान नदी पर रपटा बनाया जा रहा है। रपटा बनने से कई गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। मंडावली क्षेत्र में गूढ़ा से सीतावाली जाने वाले मार्ग पर लकड़हान नदी बहती है। मार्ग कच्चा होने से बरसात में कई गांवों का आवागमन बंद हो जाता है। इस मार्ग से गूढ़ा, सीतावाली, जटपुरा बौंडा, गुलालवाली के लोगों का आवागमन रहता है।
ब्लॉक प्रमुख के प्रयास से गूढ़ा-सीतावाली संपर्क मार्ग के बीच लकड़हान नदी पर रपटा निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र पंचायत निधि से 15 लाख रुपये की लागत से करीब 18 मीटर रपटे का निर्माण किया जा रहा है।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने गूढ़ा के प्रधान पति नरवैल सिंह के साथ रपटा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने कहा कि नदी का रपटा बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।