Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A banner saying 'A daughter is born' was put up and the car was decorated with balloons.

Bijnor News: ‘बेटी हुई है’ का बैनर लगाया, गुब्बारों से सजाई कार

Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A banner saying 'A daughter is born' was put up and the car was decorated with balloons.
बेटी के जन्म पर निकली खुशियों की सवारी... घर में बेटी के जन्म लेने पर एक व्यक्ति ने अपनी कार को - फोटो : यथार्थ मिश्रा
महकार सिंह
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। बेटियों को बोझ समझने वालों को गांव फुलसंदा खाकम निवासी सलमान ने बड़ा संदेश दिया है। पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म लेने पर सलमान और उनके परिवार ने ऐसी खुशियां मनाईं कि हर कोई देखता रह गया। नवजात और पत्नी को अस्पताल से घर ले जाने के लिए उन्होंने कार को गुब्बारों से सजाया और ‘बेटी हुई है’ का बैनर भी लगवाया। यह कार जहां से भी निकली, लोग देखते और सराहते रहे। गांव में पहुंचकर मिठाई बांटी गई और जच्चा-बच्चा का भव्य स्वागत किया गया।
सलमान पुत्र खुर्शीद गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी शादी 21 अप्रैल 2025 को रुखसाना से हुई। छह जून को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद रुखसाना ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और नवजात को घर लाया गया। इस अवसर को यादगार बनाने और बेटी के स्वागत के लिए सलमान ने अपनी कार को रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावटी सामग्री से सजाया तथा बेटी के स्वागत में संदेश लिखवाया।
विज्ञापन

घर पर पहुंचते ही परिजनों ने नवजात और मां का जोरदार स्वागत किया। सभी को मिठाई बांटी गई। सलमान चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी पीढ़ी में यह पहली संतान है। इसका नाम जैनब सलमान रखा है। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म ने उनके परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया है। उनका उद्देश्य इस अनोखे स्वागत के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि बेटा और बेटी दोनों समान हैं। समाज को दोनों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। सलमान और उनके परिवार के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि बेटियों के प्रति सम्मान और समानता का ऐसा संदेश समाज को प्रेरित करेगा।

बेटी के जन्म पर निकली खुशियों की सवारी... घर में बेटी के जन्म लेने पर एक व्यक्ति ने अपनी कार को

बेटी के जन्म पर निकली खुशियों की सवारी... घर में बेटी के जन्म लेने पर एक व्यक्ति ने अपनी कार को- फोटो : यथार्थ मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed