फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A 13-foot-long python was caught and released to a safe place.

Bijnor News: 13 फिट लंबे अजगर को पकड़कर सुरक्षित जगह छोड़ा

Mon, 13 Oct 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 13 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A 13-foot-long python was caught and released to a safe place.
नहटौर के गांव गिंदौरी में अजगर को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत ग्रामीण - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
नहटौर। गांव गिंदौरी में कल्याण सिंह चौहान के खेत में रविवार को धान की कटाई कर रही महिलाओं को पड़ोसी किसान सुनील शर्मा के यूकेलिप्टस के पेड़ पर अजगर दिखाई दिया। इसे देखकर वे घबरा गईं। ग्राम प्रधान योगेश कुमार सैनी ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से पहुंचे सर्पमित्र बी. भास्कर ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को रेस्क्यू किया। बी. भास्कर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई लगभग तेरह फिट तथा वजन लगभग चालीस किलोग्राम है। बताया कि यह जहरीला नहीं है, लेकिन यह कुत्ते के बराबर बड़े जीव को जकड़कर निगल सकता है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पकडे गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed