{"_id":"48-78284","slug":"Bijnor-78284-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा और सिपाही को ग्रामीणों ने धुना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा और सिपाही को ग्रामीणों ने धुना
Bijnor
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धामपुर/शेरकोट। गांव नसीर दिवाला में कच्ची शराब पकड़ने गए एक दरोगा और सिपाही की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। सिपाही के सिर में काफी चोटें आई है। दरोगा की सूचना पर गांव में गई पुलिस एक आरोपी को थाने ले आई है। अफजलगढ़ सीओ चंद्रपाल सिंह ने इस प्रकार की घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम शेरकोट थाने का दरोगा जयसिंह यादव और सिपाही योगेेंद्र सिंह गांव में कच्ची शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए आए थे। दरोगा ने शराब बरामद कर आरोपियों को थाने ले जाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दरोगा और सिपाही को जमकर मारापीटा। सिपाही योगेंद्र के सिर में चोट आई है। प्रधान अजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस और ग्रामीणों में मारपीट तो हुई है, पर चोट किसे आई है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर है कि पुलिस की सूचना के बाद थाने की पुलिस गांव में आई थी। अधिकांश आरोपी पुलिस के आने की भनक पाकर घरों से भाग गए, लेकिन गुल्लू नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई है। एसओ ने घटना के संज्ञान में लेने के बाद में जानकारी देने की बात कही है। जबकि सीओ चंद्रपाल सिंह ने घटना से पूरी तरह से इंकार किया है। उधर, घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।