फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नजीबाबाद में तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात

नजीबाबाद में तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। फेसबुक और व्हाट्सअप पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। चार लोगों की तहरीर पर 250 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध शहर का माहौल खराब करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, शनिवार को नगर में पूूरी तरह शांति रही। एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

फेसबुक और व्हाट्सअप पर धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार रात नगर में तनाव हो गया था। गुस्साए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया था। डबल फाटक क्षेत्र में कुछ शरारती युवकों ने हापुड़ डिपो की बस और तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की। कवरेज के लिए पहुंचे एक मीडियाकर्मी का कैमरा छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। राहगीरों को भी पीटा गया। मुगलूशाह-बसंती माता क्षेत्र में दो-तीन दुकानोें को भी निशाना बनाया गया था। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ईसा, चेयरमैन मुअज्जम खां और संभ्रांत लोगों ने शरारती युवकों को रोका। उधर, बिगड़ते माहौल को एसडीएम मनोज कुमार, सीओ सुभाषचंद्र गंगवार, कोतवाली प्रभारी आरपी यादव ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को शांत किया। रात में ही पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। धार्मिक टिप्पणी मामले में मो. इलमान तहसीन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक शिवम को पुलिस ने हिरासत में लेने का दावा किया। पुलिस के अनुसार शिवम ने विवादित टिप्पणी को शेयर किया था। दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में कपिल नामदेव, मनोज, सन्नी, बीरू सैनी, राजेंद्र सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। उधर, हापुड़ डिपो के चालक अजब सिंह, परिचालक मंगलेश ने भी बस में तोड़फोड़ के लिए अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर सौंपी। शनिवार को माहौल पूरी तरह से शांत रहा। एहतियात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

डीएम, एसपी से संभाला मोर्चा
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी सतेंद्र कुमार, एएसपी सिटी कल्पना सक्सेना, एसपी देहात राधेश्याम तत्काल नजीबाबाद पहुंचे। उन्होंने पीएसी सहित सुरक्षा के लिए आसपास के थानों से पुलिस बल तैनात किया। लगभग एक घंटे तक भारी तनाव एवं अफरातफरी के बाद माहौल शांत हो गया। शनिवार सुबह एसडीएम मनोज कुमार, सीओ सुभाषचंद गंगवार ने पुलिस बल को रात-दिन गश्त करने तथा शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में धारा 144 लागू
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम ने अग्रिम आदेश तक नगर में धारा 144 लागू कर दी है। सीओ ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस को रात्रि गश्त करने, शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बाजारों-स्कूलों में सन्नाटा
नगर में शुक्रवार रात तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद शनिवार को आम दिनों की तरह बाजार खुले, लेकिन ग्राहक नजर नहीं आए। अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही।
मीडियाकर्मी ने सौंपी तहरीर
मीडियाकर्मी राजपाल चौहान ने शरारती तत्वों के खिलाफ कैमरा छीनने व मारपीट करने की तहरीर दी है। सीओ ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, नगर के मीडियाकर्मियों ने घटना की निंदा की है।

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
शहर की आबादी से जुड़ी नगर पंचायत जलालाबाद एवं साहनपुर में अफवाहें फैलने के बाद चेयरमैन याकूब राइन व खुर्शीद मंसूरी और संभ्रांत लोगों ने आम जन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed