फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाहिता की गला रेतकर हत्या

विवाहिता की गला रेतकर हत्या

Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Thu, 26 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खेत में ले जाकर आग लगा दी। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता का अधजला शव कब्जे में ले लिया। विवाहिता के पिता ने ससुरावालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना नगीना देहात के गांव टांडा माईदास निवासी फूल सिंह की 22 वर्षीय पुत्री रिंकी की शादी दो साल पूर्व थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव फजलपुर निवासी अमर सिंह के पुत्र सोनू के साथ हुई थी। फूल सिंह के अनुसार रिंकी के मायके वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करते थे। मंगलवार रात उनको फोन पर किसी ने रिंकी की हत्या की सूचना दी। वे गांव के बाहर रजवाहे के पास गए तो वहां पर रिंकी का अधजला शव बरामद हुआ। फूल सिंह के अनुसार पिंकी के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। आरोपियों ने उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया। फूल सिंह ने रिंकी के पति सोनू, ससुर अमर सिंह, देवर बॉबी व चमन तथा बहनोई अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed