फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुत्तों से बचे तो तालाब में समाए मासूम

कुत्तों से बचे तो तालाब में समाए मासूम

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। गांव सादिकाबाद में खूंखार कुत्तों से जान बचाने के चक्कर में तालाब में कूदे तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा पीर की चुंगी के पास झील में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि छोटे भाई को बचाने झील में कूदे किशोर की बमुश्किल जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी शमशाद अहमद का पुत्र फैजान अहमद (11) परिवार के ही सारिक (नौ) और जीशान (नौ) के साथ सादिकाबाद में आम के बाग की रखवाली कर रहे पिता को सुबह नाश्ता देने जा रहा था। गांव के तालाब के पास आवारा कुत्तों ने उन पर हमला किया तो जान बचाने के चक्कर में तीनों तालाब में कूद गए। तालाब गहरा होने के कारण बच्चे डूबने लगे। फैजान और सारिक तालाब में डूब गए, जबकि उनके साथ तालाब में कूदे जीशान ने किनारे खड़ी झाड़ी को पकड़कर जान बचाई।
विज्ञापन

जीशान के शोर मचाने पर ग्रामीण तालाब की ओर गए और उसे बाहर निकाला। तालाब में डूबे फैजान व सारिक को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पीएचसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मोहल्ला हाथीवाला मंदिर निवासी महमूद अहमद का पुत्र मो. कैफ (10) भाई जुबैर (15) के साथ पीर की चुंगी के निकट झील पर पशुओं को चराने गया था। कैफ झील में नहाने के लिए चला गया और गहराई में जाने पर डूबने लगा। भाई को डूबता देख जुबैर ने उसे बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी और खुद भी डूबने लगा। लोगों ने उसे झील से बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद कैफ के शव को झील से बाहर निकाला गया। जुबैर को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान
सादिकाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। कुत्तों के नोचने से पूर्व में भी कई बच्चों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed