{"_id":"48-70137","slug":"Bijnor-70137-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर की दवा में निकला साल्ट कम, नमूना फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर की दवा में निकला साल्ट कम, नमूना फेल
Bijnor
Updated Sun, 13 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। औषधि विभाग द्वारा लिया गया शुगर की दवाई का नमूना जांच में फेल हो गया है। दवाई में साल्ट की मात्रा कम मिली है।
औषधि निरीक्षक ने जून 2013 में मंडावर रोड स्थित सिटी मेडिसन प्वाइंट से शुगर की टेबलेट ग्लिनप्राइड पायोलाइटिजेन मेटाफोलिन का नमूना लेकर जांच को भेजा था। इस दवा की निर्माता कंपनी विंडलास बायोटेक लिमिटेड देहरादून है। विभाग को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में दवा का नमूना फेल मिला है। दवाई में पयोलाटिजेन साल्ट की मात्रा 15 मिलीग्राम होनी चाहिए, जबकि जांच में यह 10.9 मिलीग्राम मिला है।
औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन ने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी से दवा के बिल, वाउचर दिखाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि मेडिकल स्टोर स्वामी बिल वाउचर दिखा देता है, तो निर्माता कंपनी के विरुद्ध वाद दायर किया गया जाएगा। यदि विक्रेता बिल वाउचर नहीं दिखा पाता, तो मेडिकल स्टोर स्वामी के विरुद्ध वाद दायर किया जाएगा।