{"_id":"48-68995","slug":"Bijnor-68995-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सुस्त, अतिक्रमणकारी बेलगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सुस्त, अतिक्रमणकारी बेलगाम
Bijnor
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बढ़ती दुर्घटनाएं, सिमटती सड़कें और मुख्य सड़कों पर फैलता जाम का साम्राज्य। यह नजारा शहर की ज्यादातर सड़कों का है। ये हालात पैदा किए हैं अतिक्रमण ने। नगर में प्रशासन सुस्त है और अतिक्रमणकारी बेलगाम हैं। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अमर उजाला ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन शास्त्री चौक से पोस्ट ऑफिस तक की सड़क को फोकस किया गया।
सिविल लाइंस। यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। शास्त्री चौक से नगरपालिका तिराहे तक सभी दुकानों का सामान सड़क पर रखा हुआ है। दिन निकलते ही दुकानों के अंदर रखा सामान सड़कों पर निकल आता है। दुकानों के बाहर ही वाहन खड़े रहते हैं। अतिक्रमण के कारण चौड़ी सड़क संकरा बन गई है। इस सड़क से वाहन गुजारना मुश्किल हो गया है। नगरपालिका चौक पर तो हर समय जाम की स्थिति रहती है। दुकानों के सामान के अलावा ठेला, रेहड़ी, कपड़ों की अस्थायी दुकानें भी जाम की वजह बन रही हैं। प्रशासन अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान तो चलाता है, लेकिन यह कब बंद हो जाता है किसी को भी पता नहीं चलता। उधर एडीएम प्रशासन विनोद चौधरी का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।