{"_id":"48-51036","slug":"Bijnor-51036-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो प्रेमिका से बंधवा देंगे राखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो प्रेमिका से बंधवा देंगे राखी
Bijnor
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शिवसेना की बैठक में प्रेमी युगलों से वेलेंटाइन-डे न मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने वेलेनटाइन मनाते पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी।
मोहल्ला जाटान में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा प्रेम को भारतीय संस्कृति में भी गलत नहीं माना गया है। लेकिन अनेक युवा वेलेनटाइन-डे के नाम पर भारतीय संस्कृति के मूल्यों की धज्जियां उड़ाते हैं, जिसका शिवसेना विरोध करती है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कोई प्रेमी युगल पकड़ा गया तो प्रेमी के हाथों में राखी बंधवा दी जाएगी। विरोध किया तो उसको पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। अध्यक्षता शिव सेना जिला उपप्रमुख ओमप्रकाश रवि व संचालन बिजेंद्र कुमार ने किया। बैठक में देवेश कुमार, संजय कुमार, अनिल, पप्पू यादव, पप्पू वर्मा, कपिल देव, राजेंद्र, महेंद्र सैनी, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।