{"_id":"48-51030","slug":"Bijnor-51030-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने महिला को कुचला, जाम, तोड़फोड़, लाठीचार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने महिला को कुचला, जाम, तोड़फोड़, लाठीचार्ज
Bijnor
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। हाइवे पर बेकाबू मिनी ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला के दो रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की मौत से गुस्साई भीड़ ने आरोपी ट्रक चालक को कब्जे में लेने की मांग करते हुए हाइवे जाम कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव जोगीपुर धामपुर निवासी बाला देवी पत्नी गजेंद्र सिंह बुधवार को अपने देवर दिग्विजय और ननद शशि देवी के साथ बाइक से विवाह समारोह में शामिल होने गांव मौसमपुर जा रही थी। बाइक जब भूतपुरी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार आए मिनी ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। ट्रक बाला को कुचलते हुए गुजर गया। जबकि शशि और दिग्विजय दूसरी साइड में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अफजलगढ़ चौराहा के पास पकड़ते हुए आरोपी चालक मोबीन पुत्र हफीज निवासी जसपुर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। उधर आरोपी ट्रक चालक को सौंपने की मांग को लेकर भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया। उत्तेजित लोगों ने जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अफजलगढ़ से हरवेली मार्ग पर रूट डायवर्जन कराते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ हाइवे से नहीं हटी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा तो भगदड़ मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस तीन घंटे बाद जाम खुलवा पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं दोनों घायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बाला की मौत की खबर पाकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
नूरपुर। दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
गांव धूधली तबीबपुर चांदपुर निवासी कपिल उर्फ सोनू (30) अपने दोस्त जयवीर की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार दुपहर बाइक से गांव नोसो नंगली जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्योहारा मार्ग पर गांव भूतपुरी स्थित आयरन फैक्ट्री के सामने कार से भिड़ंत होने पर कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल फोन द्वारा कपिल के परिजनों को घटना की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। कपिल के बड़े भाई कृष्णपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर धामपुर निवासी बाइक सवार शुऐब पुत्र छम्मन शेरकोट के नजदीक रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।