{"_id":"48-46070","slug":"Bijnor-46070-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी शो मेें इब्राहीम ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी शो मेें इब्राहीम ने बाजी मारी
Bijnor
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। महिला जिला अस्पताल में बेबी शो में छह माह के इब्राहीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 54 बच्चों ने भाग लिया।
डेढ़ साल तक के बच्चों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों की उम्र, वजन, लंबाई, टीकाकरण व स्वच्छता की जांच की गई। महिला अस्पताल के स्टाफ ने बच्चों की जांच की। प्रतियोगिता में छह माह की रिद्धी शर्मा पुत्री कमलकांत शर्मा ने द्वितीय व पांच दिन के नवजात तंजीम पुत्र गुलाम अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों के माता-पिता को बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। सीएमएस अल्का दीक्षित ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता का मकसद नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति माता-पिता को जागरूक करना है। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डा.बाबू सिंह, डा.अंजलि गौतम, डा. अरुणिमा सक्सेना, डा.सविता गुप्ता, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।