{"_id":"48-45823","slug":"Bijnor-45823-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद काजीपाड़ा में लगा बुध बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद काजीपाड़ा में लगा बुध बाजार
Bijnor
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। हाईकोर्ट की रोक के बावजूद मुहल्ला काजीपाड़ा में दुकानदारों ने बुध बाजार लगाया। स्थानीय सभासदों ने बुध बाजार लगवाने में दुकानदारों की मदद की। आदेशों की अवहेलना होते देख भी स्थानीय प्रशासन ने बुध बाजार को हटाने की कोई कोशिश नहीं की।
हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम डा. सारिका मोहन ने बुध बाजार को काजीपाड़ा से रामलीला मैदान में स्थानांनतरित करने के आदेश दिए थे। पिछले बुधवार को दुकानदार रामलीला मैदान में दुकानें लगाने पहुंचे तो, लेकिन दुकानें लगाए बिना ही वापस लौट गए। आज अनेक दुकानदारों ने काजीपाड़ा में दुकानें लगाईं। पूछने पर उन्होंने बताया कि वे बाजार वहीं लगाते आ रहे हैं और वहीं लगाते रहेंगे। रामलीला मैदान में बुध बाजार लगने से वहां के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का तर्क दिया। इस दौरान काजीपाड़ा की तरफ के कुछ सभासद भी दुकानदारों के समर्थन में खड़े दिखाई दिए और उनको दुकानें लगवाने में मदद करते रहे। हालांकि अनेक दुकानदारों ने रामलीला मैदान में भी दुकान लगाईं। रामलीला सेवा समिति संयोजक संजय गुप्ता एडवोकेट के अनुसार मैदान में स्थित स्कूल को पीछे बनी कांशीराम कालोनी में बने स्कूल में जल्दी ही स्थानांनतरित किया जा रहा है। वह इस बारे डीएम को बता चुके हैं। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद बैठक में व्यस्त बताते हुए फोन काटते रहे। नगर पालिका जेई पीडी जायसवाल के अनुसार काजीपाड़ा में लगी दुकानें हटाने के लिए पुलिस बल मांगा गया था, लेकिन राज्यमंत्री के जनपद आगमन के कारण पुलिस बल नहीं मिल पाया।