{"_id":"48-45740","slug":"Bijnor-45740-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में लटका रसोइयों का मानदेय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में लटका रसोइयों का मानदेय
Bijnor
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ग्राम प्रधान और प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका के विवाद में दो रसोइयों को मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बीडीओ के समक्ष प्रधान के बेटे और मुख्य अध्यापिका ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस दौरान रसोइयों ने बीडीओ से मानदेय दिलाने की गुहार लगाई।
सरवनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम अघुपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका अर्चना त्यागी ने बीडीओ रामपाल को बताया कि उन्होंने बताया कि खाते में आई पांच हजार रुपये की राशि से उन्हाेंने रसोइयों सर्वेश व किरन को मानदेय का भुगतान किया था। बाद में पता लगने पर उन्होंने रसोइयों से यह राशि वापस लेकर मिड डे मील के लिए बर्तन खरीद लिए। बर्तन खरीद की रसीद बीडीओ को दिखाते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि जब रसोइयों के मानदेय की राशि खाते में आए तो प्रधान ने चेक देने से इंकार कर रही हैं। उधर, प्रधान पुष्पा देवी के पुत्र ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने मुख्य अध्यापिका पर बर्तन खरीद की मद में आई राशि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। रसोइयों सर्वेश और किरन ने बीडीओ से मानदेय दिलाने की मांग की। डिप्टी बीएसए सुकुंजबाला अग्रवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।