{"_id":"48-45228","slug":"Bijnor-45228-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में चाकू मारा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी में चाकू मारा, दो घायल
Bijnor
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बीती रात बैराज रोड पर कुछ युवकों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नुमाइंश ग्राउंड निवासी आशीष कुमार अपने भाई कपिल व दोस्त महेंद्र के साथ बैराज पैट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान उधर से जा रहे तीन-चार युवकों से उनकी कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। विवाद में आरोपी युवक ने आशीष, कपिल को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन