फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Elections 2022: 99 candidates are in the fray for eight seats in Bijnor, a look at all the assembly seats in the district

UP Elections 2022: बिजनौर की आठ सीटों पर 99 प्रत्याशी मैदान में, जिले की सभी विधानसभा सीटों पर एक नजर

Sun, 30 Jan 2022 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Jan 2022 12:24 AM IST
सार

भाजपा ने जिले में तीन ठाकुर, दो जाट, दो अनुसूचित जाति, एक सैनी को टिकट दिया, वहीं रालोद-सपा गठबंधन की बात करें तो यहां भी दो जाट, दो अनुसूचित जाति, एक सैनी, एक गुर्जर और दो मुस्लिमों को टिकट दिया है।

विज्ञापन
UP Elections 2022: 99 candidates are in the fray for eight seats in Bijnor, a look at all the assembly seats in the district
यूपी चुनाव - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

जिले की आठों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। एक ओर जहां मुद्दे चुनाव का रुख तय करते हैं, वहीं जातीय समीकरण की भूमिका को चुनाव में नकारा नहीं जा सकता। ऐसे में जातीय संतुलन बनाने को हर किसी दल की अपनी अलग ही सोशल इंजीनियरिंग रही। इसका असर टिकट वितरण में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन


जहां भाजपा ने जिले में तीन ठाकुर, दो जाट, दो अनुसूचित जाति, एक सैनी को टिकट दिया, वहीं रालोद-सपा गठबंधन की बात करें तो यहां भी दो जाट, दो अनुसूचित जाति, एक सैनी, एक गुर्जर और दो मुस्लिमों को टिकट दिया है। मुस्लिमों को टिकट देने में बसपा और कांग्रेस सबसे आगे हैं। बसपा ने जिले में चार मुस्लिम, दो अनुसूचित जाति और एक वैश्य और एक ठाकुर को टिकट दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने चार मुस्लिम, दो अनुसूचित जाति, एक सैनी, एक त्यागी को मैदान में उतारा है। हालांकि बिजनौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अकबरी बेगम का पर्चा निरस्त हो गया। टिकट बंटवारे के असर से हर सीट पर जातीय समीकरण बनने और बिगड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि कौन सा दल जातीय समीकरण से जीत का योग निकाल सकेगा, इसकी तस्वीर चुनावी नतीजों से साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर सदर विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
सुचि मौसम चौधरी भाजपा जाट
डॉ.नीरज चौधरी रालोद जाट
रुचि वीरा बसपा वैश्य

नजीबाबाद विधानसभा
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
भारतेंद्र सिंह भाजपा जाट
तस्लीम अहमद सपा मुस्लिम
शाहनवाज आलम बसपा मुस्लिम
सलीम अंसारी कांग्रेस मुस्लिम

नगीना विधानसभा (सुरक्षित)
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
डॉ.यशवंत सिंह भाजपा अनुसूचित जाति
मनोज पारस सपा अनुसूचित जाति
ब्रजपाल सिंह बसपा अनुसूचित जाति
हैनरीता सिंह कांग्रेस अनुसूचित जाति

नहटौर विधानसभा सुरक्षित सीट
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
ओमकुमार भाजपा अनुसूचित जाति
मुंशीराम पाल रालोद अनुसूचित जाति
प्रिया सिंह बसपा अनुसूचित जाति
मीनाक्षी सिंह कांग्रेस अनुसूचित जाति

धामपुर विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
अशोक राणा भाजपा ठाकुर
नईमुल हसन सपा मुस्लिम
मूलचंद चौहान बसपा ठाकुर
हुसैन अहमद कांग्रेस मुस्लिम

बढ़ापुर विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
सुशांत सिंह भाजपा ठाकुर
कपिल गुर्जर सपा गुर्जर
मोहम्मद गाजी बसपा मुस्लिम
अहसान अंसारी कांग्रेस मुस्लिम

चांदपुर विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
कमलेश सैनी भाजपा सैनी
स्वामी ओमवेश सपा जाट
शकील हासमी बसपा मुस्लिम
उदय त्यागी कांग्रेस त्यागी

नूरपुर विधानसभा सीट
प्रत्याशी पार्टी बिरादरी
सीपी सिंह भाजपा ठाकुर
राम अवतार सैनी सपा सैनी
जियाउद्दीन अंसारी बसपा मुस्लिम
बाला देवी सैनी कांग्रेस सैनी

जिले में किस सीट पर कैसा है जातीय समीकरण

बिजनौर विधानसभा
कुल मतदाता- 389356
मुस्लिम- एक लाख
जाट- 60 हजार
अनुसूचित समाज-54 हजार
सैनी-46 हजार
पाल-16 हजार
कश्यप-15 हजार
राजपूत-11 हजार
वैश्य-12 हजार
बंगाली-8 हजार
ब्राह्मण-5 हजार
शेष- अन्य जातियां

नहटौर विधानसभा
कुल मतदाता- 302635
मुस्लिम- 80 हजार
दलित- 70 हजार
चौहान- 35 हजार
सैनी- 35 हजार
जाट- 30 हजार
शेष- अन्य जातियां

चांदपुर विधानसभा
कुल मतदाता- 324656
मुस्लिम-1.25 लाख
अनुसूचित-48 हजार
जाट-35 हजार
सैनी-25 हजार
चौहान-25 हजार
ब्राह्मण-2 हजार
शेष-अन्य जातियां

बढ़ापुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता-357862
मुस्लिम- 1 लाख 15 हजार
चौहान- 65 हजार
अनुसूचित-60 हजार
सैनी-21 हजार
कश्यप-13 हजार
पाल-नौ हजार।
शेष- अन्य जातियां

नगीना विधानसभा
कुल वोटर- 346035
मुस्लिम-1.30 लाख
अनुसूचित-80 हजार
सैनी-35 हजार
चौहान-नौ हजार
जाट-20 हजार
कश्यप-दस हजार
भुईयार-नौ हजार
शेष- अन्य जातियां

नूरपुर विधानसभा
कुल मतदातार- 322419
मुस्लिम-एक लाख
चौहान-33 हजार
अनुसूचित-30 हजार
सैनी-17 हजार
यादव-12 हजार
त्यागी- 15 हजार
शेष- अन्य जातियां

नजीबाबाद विधानसभा
कुल मतदाता-346059
मुस्लिम वोटर-एक लाख
अनुसूचित-52 हजार
वैश्य-8 हजार
रवा राजपूत-15 हजार
जाट-27 हजार
ब्राह्मण-8 हजार
शेष - अन्य जातियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed