फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   99.53 percent votes were cast in the election of block chief posts.

ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव में 99.53 प्रतिशत वोट पड़े

Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
99.53 percent votes were cast in the election of block chief posts.
ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव में 99.53 प्रतिशत वोट पड़े
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में 99.53 प्रतिशत वोट पड़े। दो ब्लाकों में शत-प्रतिशत वोट पड़े। तीन ब्लाकों में एक-एक वोट कम पड़ा। वोट डालने का क्रम तय समय से कुछ लेट शुरू हुआ। जबकि सभी ब्लाक में मतदान 15 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे पहले समाप्त हो गया था। सभी जगह कांटे के मुकाबले रहे। मतगणना तक दावेदारों व समर्थकों की सांसें थमी रही।
जिले में 11 ब्लाक हैं। छह ब्लाक में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो गए थे। अफजलगढ़, धामपुर, नजीबाबाद, जलीलपुर व किरतपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए वोट पड़े। ब्लाक प्रमुख चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट डाले। पांचों ब्लाक में कुल 637 वोटर थे। चुनाव में 634 वोट पड़े। इस प्रकार कुल 99.53 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

धामपुर ब्लाक में 124 तथा अफजलगढ़ ब्लाक में 119 मतदाता हैं। दोनों ब्लाक में सभी बीडीसी ने वोट डालकर शत-प्रतिशत मतदान का रिकार्ड बनाया है। नजीबाबाद, जलीलपुर व किरतपुर ब्लाक में एक एक वोट कम पड़ा। नजीबाबाद ब्लाक के नारायणपुर रत्न क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य इफ्तिखार जिला पंचायत सदस्य चुन लिए जाने से पद खाली था। जलीलपुर ब्लाक में कु़ंतेश देवी ने दो निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। कुंतेश के एक सीट से इस्तीफा देने से पद खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक वोट पर रही निगाह
ब्लाक प्रमुख चुनाव में उंगलियों पर गिने जाने वाले सीमित वोट होते हैं। चुनाव में जहां मतदान के दौरान एक एक वोट पर नजर रही, वहीं मतगणना में भी दावेदार एजेंट की एक एक वोट पर निगाह टिकी रही। मतगणना अधिकारी भी वोट गिनते समय पूरी तरह सतर्क रहे।
चुनाव एक नजर में
ब्लॉक कुल वोट पड़े वोट प्रतिशत मतदान शुरू समाप्त
नजीबाबाद 176 175 98.8 प्रतिशत 12 बजे 2.45 बजे
जलीलपुर 130 129 98.8 प्रतिशत 11 बजे 2.30 बजे
धामपुर 124 124 100 प्रतिशत 11.15 बजे 1.45 बजे
अफजलगढ़ 119 119 100 प्रतिशत 11 बजे 1.30 बजे
किरतपुर 88 87 98.8 प्रतिशत 11 बजे 2.00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed