{"_id":"5ed148c48ebc3e90b57aba7d","slug":"98-workers-from-two-special-trains-reached-najibabad-nazibabad-news-mrt483951315","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 98 श्रमिक नजीबाबाद पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 98 श्रमिक नजीबाबाद पहुंचे
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करातीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 98 श्रमिक नजीबाबाद पहुंचे
नजीबाबाद। हरियाणा और पंजाब से दो स्पेशल ट्रेन द्वारा नजीबाबाद पहुंचे 98 प्रवासी यात्रियों की संख्या संबंधित राज्यों और रेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट न किए जाने से प्रशासनिक अधिकारियों, रेल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बृहस्पतिवार रात्रि चंडीगढ, हरियाणा से श्रमिकों के आने की प्रशासन और रेल अधिकारियों को सूचना दी गई थी। यात्रियों की संख्या को लेकर अंत तक असमंजस बनी रही। एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव करीब दो दर्जन राजस्व कर्मचारियों केेे साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार रात तक स्टेशन पर रहे। थाना प्रभारी संजय शर्मा, एसआई कुमरेश त्यागी, जोगेंद्र तेवतिया, कुलदीप यादव, आरपीएफ और जीआरपी फोर्स श्रमिकों को ट्रेन से उतरने के लिए तैनात किया गया। रेलवे की ओर से एसएस जयपाल सिंह, सीआईटी गजे सिंह, विश्वास कुमार के नेतृत्व में करीब दो दर्जन रेलकर्मी श्रमिकों को उतारने, थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए तैनात है। दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से क्रमश: 88 और 10 श्रमिक नजीबाबाद पहुंचे। इनमें 29 बच्चे और 14 महिलाएं शामिल थीं। डॉ. एके शर्मा और डॉ. राजीव शर्मा ने थर्मल स्क्रीनिंग की। प्रशासन की ओर से राशन किट के साथ प्राइवेट वाहनों से देर रात उनके घर पहुंचाया गया। नजीबाबाद स्टेशन उतरे धामपुर, नगीना, बिजनौर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, नहटौर क्षेत्र के यात्रियों को भी प्रशासन ने सुरक्षित पहुंचाया।
-
दूसरी स्पेशल ट्रेन से मात्र 10 श्रमिक आए
नजीबाबाद। हरियाणा और पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों की संख्या स्पष्ट न करने से रात्रि 11.45 पर ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन पहुंची, दूसरी स्पेशल ट्रेन से मात्र 10 श्रमिक नजीबाबाद स्टेशन पर उतरे जबकि श्रमिकों के लिए करीब 75 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दो बस और आधा दर्जन से अधिक मैजिक वाहन लगे थे।
विज्ञापन
एक यात्री ने घर न जाकर क्वारंटीन करने को कहा
नजीबाबाद। चंडीगढ़ से आए एक टेलर ने एसडीएम संगीता से घर न जाकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन के लिए इच्छा व्यक्त की। प्रशासन ने रम्पुरा निवासी एक राजनीतिक पार्टी के भाई टेलर को उसकी इच्छा पर आश्रय स्थल पहुंचा दिया।