{"_id":"613658728ebc3eb77922ed54","slug":"96-disabled-people-will-get-artificial-devices-nazibabad-news-mrt5550709192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम उपकरण के लिए दिव्यांगों ने जमा कराए आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृत्रिम उपकरण के लिए दिव्यांगों ने जमा कराए आवेदन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
96 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम उपकरण
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के 96 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए जाएंगे। नजीबाबाद ब्लॉक की ओर से आयोजित विशेष शिविर में दिव्यांगों ने कृत्रिम उपकरण के लिए आवेदन जमा कराए।
एडीओ समाज कल्याण नजीबाबाद हेमंत कुमार, एडीओ किरतपुर कामेंद्र सिंह, चाइल्ड केयर से मंजू शर्मा की देखरेख में निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरण के लिए दिव्यांगों का चयन शिविर ड्वाकरा हॉल में सोमवार को आयोजित किया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग बिजनौर के वरिष्ठ सहायक सोमदेव यादव के निर्देश में आयोजित चयन शिविर में 96 दिव्यांगों ने कृत्रिम उपकरण के लिए आवेदन जमा कराए। एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार के अनुसार ट्राई साइकिल के 49, व्हील चेयर के लिए 24, बैसाखी के लिए 17 कृत्रिम पैर हेतु तीन तथा तीन अन्य आवेदन कृत्रिम उपकरण हेतु जमा कराए गए हैं। दिव्यांग कल्याण विभाग ने एक माह के भीतर दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।