फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इस बार उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा होलिका दहन

इस बार उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा होलिका दहन

Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
इस बार उतरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा होलिका दहन
इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा होलिका दहन
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन होगा। कर्मकांडी विद्वानों के अनुसार बुधवार की रात करीब 08:58 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, इसलिए होलिका दहन रात करीब 12:26 बजे किया जाए तो यह सभी के लिए मंगलकारी रहेगा। लगभग सात साल बाद सिद्धप्रद योग बन रहा है। इसलिए यह साल सभी लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा।

पंडित ललित शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह 20 मार्च को है। ज्योतिष के अनुसार सात साल बाद होली पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। होलिका दहन 20 मार्च की रात में होगा, जबकि दुलहैंडी 21 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन इस बार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में है। यह शुक्र का नक्षत्र है जो जीवन में उत्सव, हर्ष, आमोद-प्रमोद, ऐश्वर्य का प्रतीक है। होलिका दहन में जौ और गेहूं के पौधे डालते हैं। फिर शरीर में उबटन लगाकर उसके अंश भी डालते हैं। ऐसा करने से जीवन में अरोग्यता और सुख-समृद्धि आती है। बताते हैं कि इस बार होलिका दहन पर दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के बनने से कई अनिष्ट दूर होंगे। लगभग सात वर्ष के बाद यह देवगुरु बृहस्पति के उच्च प्रभाव में गुरुवार को दुल्हैंडी मनेगी। इससे मान-सम्मान व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। डबराल ज्योतिष केंद्र प्रभारी प्रभुदत्त डबराल, पंडित आदेश शर्मा के अनुसार 20 मार्च की सुबह 10:45 बजे से रात 08 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित रहता है।
विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि
आरंभ 10:44 बजे (20 मार्च)
समाप्त 07:12 बजे (21 मार्च)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed