{"_id":"5c3b8088bdec227390330913","slug":"91547403400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आंदोलन की डगर पर चले शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आंदोलन की डगर पर चले शिक्षा मित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्र करेंगे आंदोलन
बिजनौर। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के शिक्षामित्रों की बैठक में प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर 18 जनवरी को लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया।
रविवार को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के शिक्षामित्रों की बैठक टाउन हाल पार्क में सूचित मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। वक्ताओं ने टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षामित्रों तथा टीईटी की परीक्षा में फेल हुए शिक्षामित्रों से 18 जनवरी को लखनऊ के ईको पार्क में चल रहे शिक्षा मित्रों के धरने में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। सूचित मलिक ने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए बनी नियमावली के विरोध में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने जिले के शिक्षामित्रों से एकजुट होकर लखनऊ कूच करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने प्रस्तावित आंदोलन में पूर्ण सहयोग करने पर जोर दिया। बैठक में जसवंत कुमार, पवन कुमार गोलिया, सोनू कुमार, समरीन, प्रभा चौधरी, बबीता, सुनील शर्मा, रमा आर्य, राजकुमार, विपिन चौधरी, मनोज कुमार, रीता सिंह, पूनम कुमार आदि ने विचार रखे।