{"_id":"5c0c0df6bdec22418130b63c","slug":"91544293878-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानो का धरना छठे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानो का धरना छठे दिन भी रहा जारी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का धरना जारी
नगीना। भाकियू के तत्वाधान में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा।
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि गांव सुंदरवाली निवासी किसान मगनपाल सिंह की 14 बीघा कृषि भूमि पर 24 वर्षो से वन विभाग ने कब्जा कर रखा है। एक जनवरी 2018 को भाकियू द्वारा जमीन कब्जा मुक्त करा दी थी। लेकिन वन विभाग ने कृषि भूमि पर पुन: कब्जा कर लिया। धरने पर राजवीर सिंह, पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मगनपाल सिंह, मान सिंह, भूदेव सिंह, राजपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रामचरन सिंह मौजूद रहे।
खो नदी का तटबंध नहीं बनने से नाराज ग्राम नरूल्लापुर, अलीपुरा व ज्वाली के ग्रामवासियों ने लोकसभा चुनाव 2019 कें चुनाव के बहिष्कार करने की घोषणा की हैं। कहा कि वर्षा के कारण नरूल्लापुर-रायपुर सादात मार्ग तथा नरूल्लापुर-चंदनवाला मार्ग टूट जाता है। इस कारण ग्रामवासियों को बाढ़ से राहत भी नहीं मिल पाती है। फसलें नष्ट हो जाती है और जान माल का उचित मुआवजा भी नहीं मिलता है। गांव नरूल्लापुर, अलीपुरा व ज्वाली के समस्त ग्रामवासियों पीतांबर सिंह, यशपाल सिंह चौहान, डा. नरेश पाल, ग्राम अध्यक्ष भाकियू हरपाल सिंह, बेगराज, सरदार बलिहार सिंह, शेर सिंह रवि, दयाराम सिंह रवि, उमेश कुमार पाल ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस संबंध का एक बैनर नगीना तहसील परिसर में जारी भाकियू के धरने के पास चस्पा किया है।