{"_id":"5bad2f26867a557ff265ec82","slug":"91538076454-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर ईंट लगने से किसान की मौत, कोहराम .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर ईंट लगने से किसान की मौत, कोहराम .
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर में काम कर रहे किसान के सिर पर ईंट गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र केे गांव चक धनौरी निवासी मोहम्मद आलम (24) किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को वह परिजनों के साथ घर परिसर में कुछ काम कर रहा था। तभी छत से एक ईंट गिर पड़ी। सिर में ईंट लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों में चीखपुकार मच गई।
शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि परिजनों ने लिखित में पत्र दिया है कि उसके मोहम्मद आलम की मौत सिर पर ईंट गिरने से हुई है। बावजूद इसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।