{"_id":"5b7f07c942c7924674624826","slug":"91535051721-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2018 के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सभी स्कूलों से लगातार विद्यार्थी फार्म भर रहे हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट पर फार्म भरा जा सकता है।
विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराने को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। जिले में हर साल हजारों विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी यह परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। जिले के विद्यार्थी भी काफी संख्या में फार्म भर रहे हैं। फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फार्म में दिया गया है। इस बार नवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां तथा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।