{"_id":"5aac0c5e4f1c1bbd758b5eb2","slug":"91521224798-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर भरे जाएंगे बेटी बचाने बेटी पढ़ाने के संकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर भरे जाएंगे बेटी बचाने बेटी पढ़ाने के संकल्प पत्र
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । मां दुर्गा के स्वरूप बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए जिले में जन आंदोलन चलाया जाएगा। प्रशासनिक टीम घर घर जाकर बेटी बचाने बेटी पढ़ाने के संकल्प पत्र भरवाएगी। पूरे जिले में जागरूकता कैंप आयोजित होंगे। इसके लिए जिले के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।
बेटी के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। बेटियों को बचाने व पढ़ाने के लिए सरकारी और सामाजिक स्तर पर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। अब इन प्रयासों को और गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने बेटियों को समाज में आगे लाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की है। जागरूकता से जुड़ी इस योजना में शिविर आदि करने के लिए सरकार ने 26 लाख का बजट भी जिले को आवंटित किया है। इस योजना को अब जिले के हर परिवार के दरवाजे पर ले जाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गठित टीम जिले के हर घर में जाकर बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संकल्प पत्र भरवाएगी। बेटियों को बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। पहले जिले में प्रति एक हजार बेटों पर बेटियों का अनुपात 882 था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जागरूकता अभियान के असर के चलते 2017 में बेटियों का अनुपात प्रति एक हजार बेटों पर 920 बेटी तक पहुंच गया है।
वर्ष बेटे बेटी
2015-16 1000 894
2016-17 1000 882
2017-18 1000 920
नोट: उक्त आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर आधारित हैं।
खुले को शौचमुक्त करने के अभियान में जिले को अभूतपूर्व कामयाबी मिली है। इस अभियान में लगने वाली टीम को भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में लगाया जाएगा। ओडीएफ अभियान में अधिकारियों को गांव गोद दिए गए थे। इसके अलावा कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
योजना में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भी नकेल कसी जाएगी। इसके लिए मुखबिर योजना चलाई जाएगी। कोई भी महिला गर्भवती बनकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्टिंग आपरेशन कर सकती है।
योजना में बेटी का जन्म होने पर उत्सव मनाने की भी प्लानिंग की जा रही है। कोई तारीख तय कर अस्पतालों, गांवों आदि में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। किसी महीने में किसी अस्पताल या गांव में जितनी भी परिवारों में बेटी हुई हैं, उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।
सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार बेटी ईश्वर का वरदान है। बेटी के बिना कोई समाज नहीं है। जिलेवासियों ने बेटी को ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के रूप में एक जन आंदोलन चलाया जाएगा।