{"_id":"5aa41bed4f1c1bc1758b4b74","slug":"91520704493-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों को दौड़ रहें है खनन के डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों को दौड़ रहें है खनन के डंपर
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। रात में चल रहे खनन के डंपर से सड़कों पर फैली मिट्टी से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। लोगों का आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से रात में चोरी छिपे खनन किया जा रहा है। सड़क पर धूल मिट्टी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में चल रहें खनन कार्य के जांच की मांग की है।
नागरिक गजराज सिंह, दीपक कुमार, जयपाल सिंह, अतुल कुमार, धर्मवीर सिंह, जावेद सिद्दीकी, साजिद अहमद आदि का कहना है कि नहटौर धामपुर मार्ग पर गांगन नदी के किनारे और इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर रात 12 बजे से मिटटी के भरे डंपर दौड़ने शुरू हो जाते है। दिन निकलने से पहले ही डंपर बंद हो जाते है। डंपरों में अत्यधिक मिट्टी भर कर लाई जाती है। रात में टूटी सड़कों से जब डंपर गुजरते है। डंपरों से मिटटी गिरती है। सड़कों के किनारे तक मिट्टी गिरने से चलना दूभर हो जाता है। सुबह को टहलने जाने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि विभागीय और पुलिस की मिलीभगत से रात में खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर जांच कराई जाएगी।