{"_id":"5aa41bda4f1c1b27088b474a","slug":"91520704474-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव गढ़वावाला के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विकास के नाम पर कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया।
ग्रामीण ध्यान सिंह, याकूब, हनीफ, मोहम्मद, जाबिर, धर्मपाल सिंह, रामशरण सिंह, राजपाल सिंह, शराफत, ईश्वर सिंह, तिरमल, संजय, गजराम सिंह का कहना है कि यह गांव का मुख्य मार्ग पिछले कई माह से खराब है। मार्ग में गांव का कीचड़युक्त गंदा पानी जमा है। लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। आरोप है कि यह काम ठेकेदार व प्रधान की लापरवाही की वजह से रुका है। मार्ग में गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों की पैदाइश बढ़ रही है। आरोप है कि वे कई बार ग्राम प्रधान व ब्लाक में अधिकारियों से भी मार्ग निर्माण कराने की गुहार कर सके है। कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उधर ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया है। गांव के ही कुछ लोग नाली नहीं बनने दे रहे है। शीघ्र समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।