{"_id":"5a7759004f1c1bf07b8b58a3","slug":"91517771008-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनाम से खिलाड़ियों का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनाम से खिलाड़ियों का इंकार
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। इनाम के नाम पर मजाक बताकर कई विजेता खिलाड़ियों ने इनाम की राशि लेने से इनकार कर दिया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विकास अधिकारी ने कहा कि अपने बैंक खाते की जानकारी न देने पर बची राशि शासन को लौटा दी गई है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि देहात क्षेत्र में युवा खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए देश भर में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा केंद्र सरकार के आदेश पर राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होती थी। 2016 तक हुई प्रतियोगिता में रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, वॉलीबाल आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिता ब्लॉक व जिलास्तर पर आयोजित होती हैं और इसमें सैकड़ों छात्र भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 250, द्वितीय आने वाले को 150 व तृतीय आने वाले को 100 रुपये दिए जाते हैं। इनाम की यह राशि खिलाड़ियों के खाते में भेजी जाती है। विजेता खिलाड़ियों के लिए इनाम की राशि करीब एक साल बाद आई। विभाग ने इनाम की राशि भेजने के लिए खिलाड़ियों से संपर्क किया तो उन्होंने इतनी कम राशि के लिए खाता खुलवाने से इंकार कर दिया। कई खिलाड़ियों ने खाता खुला होने के बाद भी विभाग को खाते की डिटेल नहीं दी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विकास अधिकारी विशाल कुमार के अनुसार काफी खिलाड़ियों ने अपने बैंक खाते के बारे में जानकारी नहीं दी। जो राशि बची वह शासन को लौटा दी गई है।